Sports News: अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी..91 गेंद में 25 छक्के और 40 चौके से बनाए 233 रन

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली । अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. अब उन्होंने तबाही मचाते हुए वनडे मैच में दोहरा शतक लगा दिया है. यह कारनामा उन्होंने पंजाब स्टेट इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट में किया है. अभिषेक ने केवल 91 गेंद में 233 रन जड़ दिए. इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 25 छक्कों सहित 40 बाउंड्री लगाईं.


बता दें कि, इस इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा अमृतसर की टीम के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने तरन तारन टीम के खिलाफ 91 गेंद में 233 रन बनाए. 25 छक्के और 15 चौकों से सजी इस पारी में अभिषेक ने 256.04 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस मैच के स्कोरकार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

दरअसल, अभिषेक शर्मा की डबल सेंचुरी की बदौलत अमृतसर की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 533 रन बना डाले. अभिषेक के अलावा उनके ओपनिंग जोड़ीदार अभय चौधरी ने 93 रन, जबकि अभिनव शर्मा ने भी 51 रनों की धुआंधार पारी खेली.



ABHISHEK SHARMA MAKES A STATEMENT 🔥

– He smashed 233 runs from just 91 balls with 15 fours & 25 sixes against Tarn Taran Men Sr in the One Day District match pic.twitter.com/QV4k83Oo5e

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment