Noodles Recipe: तेजी से वजन कम करते हैं ये नूडल्स.! घर में बनाना एकदम आसान..नोट कर लें रेसिपी

👇

Bottle Gourd Noodles Recipe: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं लेकिन रोज-रोज एक जैसा डाइट फूड खाकर बोर हो गए हैं, तो लौकी से बने हेल्दी नूडल्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

बढ़ता वजन बना समस्या

कुछ समस्याएं ऐसी हैं जो लोगों में आम होती जा रही हैं, जैसे बढ़ता मोटापा. लगभग हर दूसरा व्यक्ति इससे परेशान है. ये न सिर्फ दिखने में भद्दा लगता है, बल्कि कई बड़ी बीमारियों की भी वजह बनता है. ऐसे में वजन को कम करने के लिए हम में से कई लोग जिम का रास्ता चुनते हैं तो कई लोग खाने पर लगाम लगा देते हैं.


वेट लॉस में मदद करेंगे ये नूडल्स

वेट लॉस करने की होड़ में लोग तरह-तरह के डाइट प्लान आजमाते हैं. हालांकि अक्सर डाइटिंग वाला खाना लोगों को बोरिंग लगता है, ऐसे में अगर आप भी वहीं डाइट वाली चीजें खा-खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए एक नूडल्स की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें खाकर आ आराम से वेट कम कर सकते हैं.




हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन

अच्छी बात ये है कि इन नूडल्स को घर पर बनाना बेहद आसान है और ये काफी हेल्दी भी होते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नूडल्स हेल्दी कैसे हो सकते हैं? दरअसल में ये नूडल्स लौकी के बने होते हैं. लौकी से वजन कम करने में मदद मिलती है. लौकी के नूडल्स एक कम कैलोरी, हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है जो आपकी डाइट को boring होने से बचाएगा.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

ये न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि पेट भी साफ रखता है और पूरे दिन एनर्जी देता है. इसके लिए आपको एक नॉर्मल साइज की ताजी लौकी चाहिए होगी और 1 छोटा प्याज (बारीक कटा), 1 टमाटर (बारीक कटा) 1-2 हरी मिर्च, शिमला मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट (ऑप्शनल), 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच तेल (जैतून का तेल या सरसों का तेल बेहतर), थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया चाहिए होगा.


कैसे करें तैयार-

अब इसे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धोकर छील लें और अब स्पाइरलाइजर (Spiralizer) या नॉर्मल चाकू से लंबे-पतले नूडल्स काट लें यानी इन्हें आपको नूडल्स की तरह काटना है. अगर स्पाइरलाइजर नहीं है तो पहले लंबे टुकड़े करके फिर पतली स्ट्रिप्स काटें. अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें, जीरा डालें, जब चटकने लगे तो प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च, डालकर 30 सेकंड भूनें अब इसमें टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से पकाएं, जब टमाटर सॉफ्ट हो जाए तो लौकी के नूडल्स डाल दें. 4-5 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं. लौकी जल्दी पक जाती है, इसलिए ज्यादा न पकाएं वरना मुलायम होकर गल सकती है. आखिर में नींबू का रस और ताजा धनिया डालकर सर्व करें.


कम कैलोरी-

इन नूडल्स को बनाने में आपको 15 से 20 मिनट लगेंगे. अच्छी बात ये है कि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है लगभग 80-100 कैलोरी प्रति प्लेट. अगर आप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं तो रात के डिनर में रोटी-चावल की जगह लौकी नूडल्स खाएं. दोपहर के लंच में सलाद के साथ ले सकते हैं. हफ्ते में 4-5 दिन जरूर खाएं. साथ में रोज 30-45 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें और खूब पानी पिएं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment