बिहार, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी.वाई. पाटिल का निधन..CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. डी.वाई. पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को सार्वजनिक जीवन और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. डी.वाई. पाटिल का शिक्षा, जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी और शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिलहाल, मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. पाटिल का व्यक्तित्व प्रेरणादायी था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक संस्थानों की स्थापना और विकास के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया। सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी, सेवा भावना और समर्पण हमेशा याद किए जाएंगे।

बता दें कि सीएम साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों और उनके चाहने वालों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं, डॉ. डी.वाई. पाटिल के निधन पर देशभर के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन को शिक्षा और सार्वजनिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment