👇
Bad Foods for Bones: रोजाना की खान-पान की कुछ चीजें ऐसी हैं, जो आपकी हेल्थ को काफी हद तक खराब करती है और साथ ही साथ आपकी हड्डियों को भी कमजोर करती हैं. आइए आपको बताते हैं.
Bad Foods for Bones: मजबूत हड्डियां स्वस्थ के लिए काफी ज्यादा जरूरी है. आजकल खान-पान की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो आपकी हेल्थ को नुकसान करती हैं और आपको बिल्कुल भी उसको अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए, लेकिन लोग फिर भी खाते हैं. उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का कमजोर होना बेहद ही आम बात है अगर आप अपने खान-पान पर ठीक से ध्यान नहीं देते हैं, तो आपको कई सारी दिक्कतें शरीर में नजर आ सकती हैं. शरीर को मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम, विटामिन D, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की काफी ज्यादा जरूरत होती है. अनहेल्दी चीजों का सेवन हमेशा हड्डियों को कमजोर बनाता है. अगर आपकी डाइट में ऐसी चीजें ज्यादा शामिल हैं, जो आपकी हड्डियां को धीरे-धीरे कमजोर कर रही है, तो आपको उसको आज ही अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए. आइए आपको बताते हैं.
कौन सी खाने की चीजों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए?
1. ज्यादा नमक वाली चीजें
आपको अपनी डाइट में भूलकर भी ज्यादा नमक वाली चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए. ये आपकी हेल्थ को काफी ज्यादा बेजान करता है और साथ ही साथ हड्डियों को भी कमजोर करता है. अगर आप रोजाना चिप्स, नमकीन, पैकेज्ड स्नैक्स या प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, तो आपको इसको तुरंत डाइट से बाहर कर देना चाहिए.
2. सॉफ्ट ड्रिंक्स और कोल्ड ड्रिंक
आपको रोजाना सॉफ्ट ड्रिंक्स और कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं आपको नहीं करना चाहिए. आपके शरीर में कई सारी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. इनमें मौजूद अधिक चीनी और कुछ प्रकार के एसिड शरीर में कैल्शियम की कमी को पैदा कर देते हैं इसलिए आपको अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल करना चाहिए.
3. जरूरत से ज्यादा कैफीन
जरूरत से ज्यादा कैफीन आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है. दिनभर कई कप चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक पीने की आदत आपकी हड्डियों को बेजान बना रही है. चाय और कॉफी सीमित मात्रा में ही आपको पीनी चाहिए.
4. प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड भी आपके हेल्थ के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायी हो सकता है. अधिक चीनी का सेवन सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर में सूजन को भी कई गुना तक बढ़ाता है. आपको रोजाना भी इसका सेवन करना चाहिए.
5. फास्ट फूड
अगर आप भी रोजाना अपनी डाइट में बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, इंस्टेंट नूडल्स को शामिल करते हैं, तो ऐसा आपको गलती से भी नहीं करना चाहिए, वरना आपके शरीर में कई सारी दिक्कतें पैदा हो सकती है. नियमित सेवन आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है.
डिस्क्लेमर:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.


















