🇮🇳
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से रवाना होंगे और 11:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
वहीं, इसके बाद दोपहर 12:10 बजे वे रायपुर के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से 2:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे. इसके बाद राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगे.


















