Health Tips : क्या आप भी फोन सिरहाने रखकर सोते हैं? डॉक्टर बोले- भविष्य में कैंसर के खतरे को दे रहे हैं न्योता

..

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम में से बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे रात को सोते समय अपना फोन अपने तकिये के पास या बिस्तर पर ही रखकर सोते हैं (Sleeping with Phone Near Pillow), लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक बहुत ही खतरनाक आदत है?

डॉ. तरंग कृष्णा की मानें, तो यह आदत भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। इसलिए, बेहतर यही है कि आप फोन को अपने बेडरूम में बिल्कुल न ले जाएं।

WHO ने भी दी है चेतावनी

डॉक्टर का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस बारे में चेतावनी दी है। जब फोन से बहुत ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलता है, तो इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है (Mobile Radiation Risks)। इस रेडिएशन के संपर्क में आने से ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। इसलिए, फोन को अपने सिर के पास रखकर सोना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।

नींद की दुश्मन है ब्लू लाइट

फोन से निकलने वाली ‘ब्लू लाइट’ एक और बड़ी समस्या है। यह ब्लू लाइट आपको सोने नहीं देती। यह आपके दिमाग को शांत होने के बजाय ‘हाइपरएक्टिव’ रखती है। जब तक आपका दिमाग शांत नहीं होगा, आपको अच्छी नींद नहीं आएगी और फोन की यह लाइट यही काम करती है।

आपका ध्यान खींचने की साजिश

असल में, फोन को बनाया ही इस तरह गया है कि यह आपका ध्यान खींच सके। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सभी ऐप्स इसी मकसद से बनाए गए हैं कि वे आपका पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लें। जितना ज्यादा वे आपका ध्यान खींचते हैं, उतना ही आप असल दुनिया से दूर होते जाते हैं।

हम यह महसूस नहीं कर पाते, लेकिन यह फोन हमें धीरे-धीरे कैंसर और बीमारियों की तरफ धकेल रहा है। यह एक ‘साइंट एनिमी’ की तरह है जो आपके ठीक पीछे खड़ा है। आपको पता भी नहीं चलता कि यह दुश्मन कब आप पर वार कर दे। इसलिए, अपनी सुरक्षा के लिए फोन को खुद से दूर रखना ही बेहतर है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment