Hong Kong Sixes: 6 ओभर 6 खिलाड़ी का रोमांच.! आज भारत-पाकिस्तान का मैच कब और कहां देखें लाइव? जानें पूरी डिटेल्स!

🏏

IND vs PAK के बीच हांगकांग सिक्सेस का महामुकाबला 30 अक्टूबर को है. जानें मैच का समय, कहां देखें लाइव और दोनों टीमों के स्क्वाड की जानकारी.

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के 22वें संस्करण में दोनों टीमें शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी. ग्रुप सी के इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी, जबकि भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी.

हांगकांग के मंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा. प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें तीन-तीन टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को यूएई के साथ ग्रुप सी में रखा गया है.

Hong Kong Sixes: क्या है इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट?
हांगकांग सिक्सेस अपने तेज रफ्तार और आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना जाता है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की ओर से छह-छह खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं और प्रत्येक पारी छह ओवर की होती है. कम ओवरों के कारण बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे मुकाबले में रोमांच बना रहता है.

शुरुआती ग्रुप मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट में नॉकआउट और क्लासिफिकेशन मैच खेले जाएंगे. प्रतियोगिता का फाइनल 1 नवंबर को आयोजित होगा. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम रहेगा.

India vs Pakistan: कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. यह मैच हांगकांग के मंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड पर आयोजित होगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 11:45 बजे शुरू होगा. वहीं, हांगकांग के स्थानीय समय के अनुसार मैच दोपहर 2:15 बजे शुरू होगा.

भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
मैच का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए दर्शक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर जा सकते हैं. वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

भारत और पाकिस्तान का स्क्वॉड
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में आक्रामक बल्लेबाजों और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. भारतीय टीम की कप्तानी क्रुणाल पंड्या करेंगे, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की कमान अब्बास अफरीदी के हाथों में है.

भारत का स्क्वॉड: क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया.

पाकिस्तान का स्क्वॉड: अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अहमद दानील, मोहम्मद इरफान खान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद शहजाद और साद मसूद.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment