24 अगस्त की फटाफट 20 ताज़ा खबरें: iPhone की जिद ने ली 3 लोगों की जान, भारत में चीनी 55 रुपये के पार, ओडिशा तट के पास लौह अयस्क से लदा जहाज डूबा, इमरान खान के सेहत समर्थन में उतरे 21 पूर्व कप्तान

🇮🇳

24 August Top 20 News: महाराष्ट्र के संभाजीनगर में iPhone की जिद के कारण एक 18 साल लड़के और उसके माता-पिता की दर्दनाक मौत हो गई. इधर भारत में चीनी की कीमत 55 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गई है. इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. बांग्लादेश में फिर से हिंदुओं पर हमला किया गया है. पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया. इसी तरह की टॉप 20 फटाफट खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. Sugar Price Hike: भारत में चीनी 55 रुपये के पार, सरकार ने रेड रॉट और एल्निनो को ठहराया जिम्मेदार; विपक्ष ने एथेनॉल पर घेरा

देश में त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी की जेब पर महंगाई की नई मार पड़ी है. पिछले एक महीने के भीतर खुदरा बाजार में चीनी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चीनी के दामों में आई इस अचानक तेजी ने केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

2. Video : iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, अब सामने आया नया वीडियो

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में iPhone की जिद के कारण एक 18 साल लड़के और उसके माता-पिता की दर्दनाक मौत हो गई. घटना से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है.

3. बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू शिक्षक समेत परिवार के चार लोगों की हत्या, दो हिरासत में; VHP ने की कड़ी सजा की मांग

बांग्लादेश में एक हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या से विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ी नाराजगी जताई है जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

4. ओडिशा तट के पास लौह अयस्क से लदा जहाज डूबा, 22 लापता; 2 का रेस्क्यू

ओडिशा के पारादीप तट से 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में समुद्री हादसा हुआ है. पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज एमवी ओशन विनर डूब गया है, जिससे 22 लोग लापता हो गए हैं.

5. IMD Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, इन 10 राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी; जानें अपने राज्य का हाल

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) के प्रभाव से देश भर में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 अगस्त को ओडिशा के लिए अत्यंत भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, बिहार और यूपी में अगले 5 से 6 दिनों तक मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

6. 2026 का शक्तिशाली अल-नीनो बढ़ा सकता है मौसम का खतरा, बारिश से गर्मी तक भारत पर क्या होगा असर?

2026 में एक शक्तिशाली अल-नीनो बनने की आशंका है, जो दुनिया भर के मौसम को प्रभावित कर सकता है. UK Met Office और NOAA के अनुमान बताते हैं कि यह 19वीं सदी के सबसे बड़े अल-नीनो में से एक हो सकता है. जानें कि भारत में मानसून, खेती और खाद्य कीमतों पर इसका क्या असर पड़ेगा.

7. राहुल गांधी के Smash the Patriarchy नारे के बीच क्यों ट्रेंड कर रहीं शाहबानो? जानिए पूरा मामला

राहुल गांधी ने महिलाओं से अपनी पहचान और अधिकारों को समझने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी रिश्ता उनकी व्यक्तिगत पहचान से बड़ा नहीं होना चाहिए. उनके इस बयान के बाद Smash the Patriarchy सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, लेकिन इसी के साथ करीब चार दशक पुराना एक नाम भी फिर चर्चा में आ गया वह है -शाहबानो.

8. H1N1 Flu: भारत में नहीं मिला कोई नया स्ट्रेन, ICMR की सलाह- घबराने की जरूरत नहीं; जानें लक्षण और बचाव

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने देश में फैल रहे मौसमी इन्फ्लूएंजा (H1N1) को लेकर स्थिति साफ कर दी है. ICMR के वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि देश में H1N1 वायरस का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है. यह वही मौसमी फ्लू है जो पहले से फैल रहा है, इसलिए लोगों को घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है.

9. जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर एसएफआई ने शुभेंदु अधिकारी को लिखा खत, कहा- छात्रों की देशभक्ति पर सवाल उठाने का हक किसी को नहीं

जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद पर SFI ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लिखा खुला पत्र. राष्ट्रवाद, सीसीटीवी और राष्ट्रीय ध्वज के दावों पर दिया कड़ा जवाब.

10. इमरान खान के समर्थन में उतरे 21 पूर्व कप्तान, कपिल देव-सुनील गावस्कर समेत दिग्गजों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

दुनिया के 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान के मानवीय व्यवहार और उचित चिकित्सा सुविधा की मांग की है. यह पत्र ऐसे समय में आया है जब इमरान की सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही है.

11. ‘होर्मुज स्ट्रेट- अमेरिका का नया इलाका’, ट्रंप ने शेयर की तस्वीर, ईरान बोला- इस रूट की सभी सेवाएं बंद हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ घोषित करने की बात दोहराई है. इसके जवाब में ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि जब तक अमेरिका अपना व्यवहार नहीं बदलता, तब तक यह अहम जलमार्ग बंद रहेगा.

12. दाखिल-खारिज के नाम पर आम जनता पस्त, 12.69 लाख आवेदन खारिज, निबटारे में लग रहे औसतन 66 दिन

झारखंड में जमीन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया गंभीर प्रशासनिक सुस्ती और तकनीकी उलझनों के चलते चरमरा गई है. ई-म्यूटेशन के 65,556 से अधिक मामले लंबित हैं, वहीं 12 लाख से अधिक आवेदन खारिज किए जा चुके हैं. जानिए इस स्थिति के पीछे के कारण और आम नागरिकों को हो रही परेशानी.

13. Ethanol नहीं है चीनी की कीमतों की वजह तो फिर क्या है? जानें क्या कहते हैं रांची के कारोबारी

त्योहारों के मौसम में चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम आदमी और छोटे दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है. रांची के व्यापारी चीनी की कीमतों में वृद्धि के पीछे एथनॉल उत्पादन को मुख्य कारण मानने से इनकार कर रहे हैं.

14. रांची में धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैली पर जिला प्रशासन सख्त, अब पहले लेनी होगी अनुमति

रांची जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैलियों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं. अब ऐसे आयोजनों से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा, ताकि विधि-व्यवस्था और जनसुरक्षा बनी रहे. यह कदम लोकतांत्रिक विरोध को बाधित करने के लिए नहीं, बल्कि सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है..

15. ‘जब तक जिंदा हूं, न आरक्षण को खतरा है, न संविधान को…’, चिराग पासवान ने पुराने वीडियो शेयर कर साफ किया अपना स्टैंड

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच चिराग पासवान ने अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने दो पुराने वीडियो शेयर कर कहा कि आरक्षण संविधान से मिला अधिकार है. इसकी समीक्षा या बदलाव की कोशिश का भी उनकी पार्टी विरोध करेगी.

16. पटना में टेलर की दुकान से लड़की को खींचकर बदमाशों ने मारी गोली, जान बचाने के लिए अंदर छिपी थी नाबालिग

पटना के दानापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की को टेलर की दुकान से खींचकर गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है.

17. VIDEO: खान सर पर महिला का आरोप, ‘जान से मरवाने की धमकी मिली’, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

खान सर पर महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए जान से मरवाने की धमकी मिलने का दावा किया है. महिला ने पीरबहोर थाने में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है.

18. यूपी में NCRB के आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी गर्मी, अखिलेश बनाम योगी के कार्यकाल में कितने दुष्कर्म केस? जानिए महिला अपराध का पूरा सच!

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अक्सर बहस होती है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ सरकारों के कार्यकाल में दुष्कर्म के मामलों की तुलना एक अलग तस्वीर पेश करती है. यह विश्लेषण दोनों सरकारों के दौरान दर्ज मामलों की संख्या और औसत पर प्रकाश डालता है.

19. यूपी पंचायत चुनाव 2026: क्या फिर से 6 महीने के लिए प्रशासक बनेंगे ग्राम प्रधान? OBC आरक्षण रिपोर्ट से फंसा पेच

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. OBC आरक्षण की रिपोर्ट और हाईकोर्ट के रुख के चलते चुनाव टलने के आसार हैं.

20. Durand Cup Final: ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को 4-1 से रौंदा, 22 साल बाद फिर बना चैंपियन

ईस्ट बंगाल ने 22 साल के लंबे इंतजार के बाद डूरंड कप का खिताब अपने नाम किया. एडमंड लालरिंदिका की शानदार हैट्रिक के दम पर मोहन बागान को 4-1 से करारी शिकस्त दी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment