
.
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल समय से पहले बाल सफेद होना एक आम प्रॉब्लम बन गई है। इसके पीछे स्ट्रेस, गलत खानपान, प्रदूषण और केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल मुख्य कारण है। बहुत से लोग सफेद बालों को काला करने के लिए डाई और कलर का सहारा लेते हैं, लेकिन इनसे बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं।
ऐसे में नेचुरल उपाय ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक असरदार साबित होते हैं। कोको पाउडर, जो कोको बीन्स से बनाया जाता है, बालों को कुदरती रूप से गहरा रंग देने के साथ-साथ उन्हें पोषण भी देता है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और मेलानिन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जिससे सफेद बाल धीरे-धीरे काले और स्वस्थ्य दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कोको पाउडर से बालों को कुदरती रूप से काला और स्वस्थ्य बनाने के कुछ असरदार तरीकों के बारे में
कोको पाउडर और दही हेयर मास्क
एक कटोरी दही में 2 चम्मच कोको पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे स्कैल्प और बालों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से वॉश करें। यह न सिर्फ बालों को नेचुरल ब्राउन-काला रंग देता है बल्कि स्कैल्प को ठंडक पहुंचाकर रूसी भी कम करता है।
कोको पाउडर और कॉफी पैक
1 चम्मच कॉफी और 2 चम्मच कोको पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों की जड़ों पर लगाएं और 1 घंटे बाद वॉश करें। कॉफी और कोको का कॉम्बिनेशन मेलानिन को सक्रिय करता है और बालों को डीप शाइनी बनाता है।
कोको पाउडर और शहद ट्रीटमेंट
2 चम्मच कोको पाउडर को 1 चम्मच शहद और थोड़ा-सा एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं। इसे बालों में अच्छे से लगाकर 40 मिनट रखें। यह नमी प्रदान करता है, टूटते बालों को रोकता है और सफेद बालों को धीरे-धीरे नेचुरली काला बनाता है।
कोको पाउडर और नींबू रस मिक्स
2 चम्मच कोको पाउडर में 1 चम्मच नींबू का रस और दही मिलाएं। नींबू स्कैल्प को क्लीन करता है और कोको पाउडर रंगत को गहरा बनाता है। ये कॉम्बीनेशन बालों को फ्रेशनेस और नेचुरल डार्क शाइन देता है।
कोको पाउडर और हर्बल ऑयल
नारियल या जैतून के तेल को हल्का गर्म करके उसमें 1 चम्मच कोको पाउडर डालें।इस मिक्सचर से स्कैल्प की मसाज करें। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और जड़ों को पोषण देता है, जिससे सफेद बालों की ग्रोथ धीमी होती है और नेचुरल कलर वापस आने लगता है।
कोको पाउडर और हिना पैक
मेहंदी पाउडर में 2 चम्मच कोको पाउडर, दही और 1 चम्मच नींबू रस डालकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों में अच्छी तरह लगाएं और 1–2 घंटे बाद वॉश करें। हिना और कोको का मिक्सचर बालों को नेचुरल काला कलर देता है और हेयर फॉल को भी कम करता है।
कोको पाउडर और ग्रीन टी रिंस
1 कप ग्रीन टी बनाकर उसमें 1 चम्मच कोको पाउडर डालें और ठंडा होने पर बालों को इससे रिंस करें। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, मेलानिन को बढ़ाता है और सफेद बालों को धीरे-धीरे डार्क टोन देता है।


















