प्रतिभा सम्मान समारोह..85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 10वीं-12वीं के 75 विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र और 5-5 हजार रुपये का चेक

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। राजधानी रायपुर के जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं को सम्मानित करने के साथ चेक का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।



दरअसल, कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक सुनील सोनी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज जे.आर. दानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर में कक्षा 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 75 विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र तथा 5-5 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया और सभी का उत्साहवर्धन किया गया।


फिलहाल, उन्होंने कहा कि बेटों के साथ-साथ बेटियां भी अपनी प्रतिभा से आज हर क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे रही हैं। आप सभी छात्राएं आगे भी इसी प्रकार परिश्रम करते हुए सफलता की ऊंचाइयां प्राप्त करें और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें। उन्होंने सम्मानित सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment