छत्तीसगढ़ को दिवाली से पहले केंद्र सरकार से मिला 3,602 करोड़ रुपए, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार!

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। केंद्र सरकार ने दीपावली से पूर्व छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की गई है। छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपए की राशि आवंटित किए जाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है.

फिलहाल वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि इस राशि से प्रदेश में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी. इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद.



आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा दीपावली के पावन पर्व से पूर्व छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की गई है। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण राशि आवंटित की गई है। इससे प्रदेश में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी। इस निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। @narendramodi @nsitharaman @PMOIndia

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment