दिल दहला देने वाली मामले से मचा हड़कंप.! प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे से एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या..पुलिस जांच में जुटी

🇮🇳

Chhattisgarh News/सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह दोनों की लाश कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिससे हड़कंप मच गया।


मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment