बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन.! थाने का किया घेराव, कहा – लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी नगर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने शहर में लगातार हो रही हत्या, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल

दरअसल, कांग्रेस का दावा है कि 1 अगस्त से 25 अगस्त के बीच राजधानी रायपुर में हत्या की 12 घटनाएं सामने आई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है। अपराधियों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में डीडी नगर थाना क्षेत्र में सामने आए डबल मर्डर और बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी के मामले का भी मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजधानी में अपराध और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।



अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

फिलहाल, डीडी नगर थाने के घेराव में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राजधानी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि राजधानी में लगातार सामने आ रही हत्या और नशे से जुड़ी घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment