अब उड़कर पहुंचिए 1 घंटा को 10-20 मिनट में अपनी मंजिल, इस शहर में शुरू हो रही फ्लाइंग टैक्सी, उबर प्रीमियम जितना किराया..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

टेक्नोलॉजी डेस्क। Archer की एयर टैक्सी का नाम Midnight है. यह पारंपरिक कार की तरह सड़क पर चलने वाली उड़ने वाली कार नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग यानी eVTOL एयरक्राफ्ट है.


कितना होगा किराया?

Flying Taxi का नाम सुनते ही सबसे बड़ा सवाल इसके किराये को लेकर उठता है. Archer लंबे समय से एयर टैक्सी की लागत को प्रीमियम कैब सर्विस जैसे Uber Black के आसपास लाने का लक्ष्य बताती रही है. यानी शुरुआती दौर में इसका किराया सामान्य कैब से ज्यादा हो सकता है, लेकिन कंपनी इसे सिर्फ हेलिकॉप्टर जैसी बेहद महंगी सेवा नहीं बनाना चाहती.



अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शुरू हो रही फ्लाइंग टैक्सी

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में इलेक्ट्रिक Flying Taxi को शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम का हिस्सा बनाने की तैयारी तेज हो गई है. खास बात यह है कि 2028 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के दौरान इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करने की योजना है. अमेरिकी कंपनी Archer Aviation इस दिशा में तेजी से काम कर रही है. कंपनी को LA28 ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स का ऑफिशियल एयर टैक्सी प्रोवाइडर बनाया गया है.


Archer एविएशन बना रही वर्टिपोर्ट

Archer ने स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंपनी AEG के साथ मिलकर डाउनटाउन लॉस एंजेलिस के L.A. LIVE इलाके में एक वर्टिपोर्ट (Vertiport)डेवलप करने की योजना का ऐलान किया है. वर्टिपोर्ट ऐसी जगह होगी, जहां एयर टैक्सी सीधे जमीन से ऊपर उड़ान भर सकेगी. वापस लैंड कर सकेगी.


कैसी होगी ये Flying Taxi?

Archer की एयर टैक्सी का नाम Midnight है. यह पारंपरिक कार की तरह सड़क पर चलने वाली उड़ने वाली कार नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग यानी eVTOL एयरक्राफ्ट है. यह हेलिकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उठ और नीचे उतर सकती है, जबकि आगे की उड़ान विमान की तरह भरती है. Midnight को खास तौर पर शहरों के छोटे और तेज सफर के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें एक पायलट के अलावा 4 यात्रियों के बैठने की क्षमता है.



ओलंपिक में क्यों पड़ेगी इसकी जरूरत?

2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के दौरान शहर में दुनिया भर से बड़ी संख्या में दर्शक और खिलाड़ी पहुंचेंगे. ऐसे में पहले से ही ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे शहर के लिए लोगों को तेजी से एक वेन्यू से दूसरे वेन्यू तक पहुंचाना बड़ी चुनौती होगी. Archer का प्लान है कि उसके एयर टैक्सी नेटवर्क को शहर के प्रमुख स्थानों से जोड़ा जाए। कंपनी पहले ही सोफी स्टेडियम और हॉलीवुड बुरबांक जैसे स्थानों को अपने प्रस्तावित नेटवर्क में शामिल करने की बात कह चुकी है.



कितना लगेगा समय?

कंपनी का दावा है कि सड़क पर एक घंटे से ज्यादा लगने वाली यात्रा को Midnight के जरिए 10-20 मिनट में पूरा किया जा सकता है. जुलाई 2026 में Archer ने कैलिफोर्निया में सैलिनस और मॉन्टिरे के बीच Midnight की पायलट उड़ान भी पूरी की थी. दोनों तरफ की यात्रा में करीब 9-9 मिनट लगे, जबकि यही सफर कार से 35 मिनट से ज्यादा का हो सकता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment