
.
Chhattisgarh News/रायगढ़। जिले के उड़ीसा सीमा के पास स्थित टपरिया क्षेत्र में रविवार को स्थानीय और उड़ीसा के ट्रांसपोर्टर्स के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान रायगढ़ के कई ट्रांसपोर्टर्स गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है।
दरअसल जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर मिर्ची स्प्रे से रायगढ़ के ट्रांसपोर्टर्स पर हमला करने से हुई। इसके बाद उड़ीसा के ट्रांसपोर्टर्स ने हथियारों का इस्तेमाल करते हुए जानलेवा हमला किया। कुछ स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने कुछ ट्रांसपोर्टर्स को बंधक बनाने की भी कोशिश की, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। इस हिंसक झड़प के कारण टपरिया बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे परिवहन प्रभावित हुआ है।
यहां देखें वीडियो-
फिलहाल, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।










