WTC Points Table: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को बड़ा नुकसान, WTC Final में पहुंचने के लिए अब करना होगा ऐसा..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

WTC Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारतीय टीम पांचवें नंबर पर रह गई. अगर वो श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीत जाती तो उसकी स्थिति काफी अच्छी होती.


गॉल टेस्ट में शानदार जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया के हाथ से कोलंबो टेस्ट निकल गया. कोलंबो में टीम इंडिया की जीत तय नजर आ रही थी लेकिन पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी सोनल दिनुशा ने शानदार शतक लगाकर उसके अरमानों पर पानी फेर दिया. सोनल के दोनों पारियों में शतक की मदद से श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट ड्रॉ करा लिया. श्रीलंका के खिलाफ इस मैच के ड्रॉ होने से टीम इंडिया को जबरदस्त नुकसान हुआ है. WTC Points Table में टीम इंडिया चौथे स्थान पर आ सकती थी लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने की वजह से वो पांचवें स्थान पर ही अटक गई.


WTC Points Table का ताजा हाल

WTC Points Table में भारतीय टीम 51.32 के पीसीटी के साथ पांचवें स्थान पर है. श्रीलंका की टीम 33.33 पीसीटी के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है. बांग्लादेश की टीम 55.56 के पीसीटी के साथ चौथे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीकी टीम टॉप 2 पर काबिज है. पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है.


टीम इंडिया कैसे WTC Final में पहुंचेगी?

भारतीय क्रिकेट टीम किस तरह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी? ये एक गंभीर सवाल बन चुका है. टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए अब जीत के ट्रैक पर बने रहना होगा. भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब 7 मैच बाकी हैं और उसे हर हाल में 6 मैच जीतने होंगे. मतलब अगर टीम इंडिया एक से ज्यादा मैच हारी या एक से ज्यादा मैच ड्रॉ हुए तो उसका फाइनल की रेस से पत्ता साफ हो जाएगा.


टीम इंडिया को अब किससे खेलना है?

भारतीय टीम को अब अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद मुश्किल होगी क्योंकि न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतना बेहद मुश्किल माना जाता है. इसके अलावा टीम इंडिय को अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. अब इन 7 मैचों में से 6 में जीत कैसे मिलेगी? ये देखना दिलचस्प रहेगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment