🇮🇳
Mantra for Money: ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई मंत्रों का वर्णन किया गया है, जिनका नियमित जाप करने से धन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और व्यक्ति को अपार धन की प्राप्ति होती है. आइए जानें वो मंत्र कौन से हैं.
Mantra for Money: हिंदू धर्म में पूजा पाठ के साथ ही मंत्र जाप का विशेष महत्व माना जाता है. हर देवी-देवताओं की पूजा के लिए अलग-अलग मंत्रों का जाप किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि मंत्रों का जाप करके देवी-देवताओं को शीघ्र प्रसन्न किया जा सकता है, इसलिए लोग पूजा के दौरान मंत्र जाप जरूर करते हैं. अक्सग लोगों के मन में सवाल आता है कि जिस तरह भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई मंत्रों का स्मरण किया जाता है, वैसे ही किसी विशेष मनोकामना के लिए किस मंत्र का जाप किया जाएगा.
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास अपार धन हो और जीवन में कभी भी धन की कोई कमी न हो. इसके लिए व्यक्ति मेहनत के साथ-साथ कई ज्योतिषीय उपाय भी अपनाते हैं. उपायों के लिए धन प्राप्ति के लिए ज्योतिष में बहुत से मंत्रों का वर्णन किया गया है, जिनका नियमित जाप करना बेहद लाभदायक होता है. ऐसे में आइए जानते हैं धन प्राप्ति के मंत्र.
धन प्राप्ति के लिए कौन सा मंत्र जपना चाहिए?
धन प्राप्ति और आर्थिक समृद्धि के लिए सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली मंत्र “ॐ श्रीं महालक्ष्मी नमः” या “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नमः” माना जाता है.
महालक्ष्मी मूल मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नमः
महालक्ष्मी मूल मंत्र के लाभ
इसके निरंतर जाप से जीवन में कभी भी धन और अनाज की कमी नहीं होती है. यह कर्ज, गरीबी और आर्थिक तंगी को दूर करने में सहायक माना जाता है. इस मंत्र के प्रभाव से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सभी अटके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं. नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता, सफलता तथा नए अवसरों की प्राप्ति होती है. घर का वातावरण शांत, मंगलमय और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है. सही निर्णय लेने की क्षमता और उचित मानसिकता का विकास होता है.
कुबेर धन मंत्र (धन स्थिरता के लिए)
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः
कुबेर धन मंत्र के लाभ
इस मंत्र के प्रभाव से घर की दरिद्रता और आर्थिक तंगी समाप्त होने लगती है. व्यापार, नौकरी और कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए मार्ग खुलते हैं और नए अवसर मिलते हैं. अटक हुआ पैसा वापस मिलने और आकस्मिक धन लाभ की संभावनाएं बनती हैं. पैसों की फिजूलखर्ची रुकती है, बचत बढ़ती है और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता आती है. पुराने कर्ज और लोन के बोझ से उबरने में मानसिक बल मिलता है. परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक तनाव एवं धन संबंधी चिंताएं दूर होती हैं.
लक्ष्मी बीज मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः
धार्मिक मान्यता के अनुसार, लक्ष्मी बीज मंत्र का नियमित जाप करने से जीवन में धन-संपदा, आय के नए स्रोत और वित्तीय स्थिरता आती है. यह आर्थिक संकट, कर्ज और व्यापार की बाधाओं को दूर करने में सहायक माना जाता है. इसके जाप से नकारात्मक ऊर्जा, आलस और मानसिक तनाव दूर होता है. इससे समाज में यश, पद-प्रतिष्ठा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है.
मंत्र जाप के नियम
समय और स्थान: सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर शांत स्थान पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें.
संख्या: इन मंत्रों का कम से कम 108 बार (एक माला) जाप करना शुभ माना जाता है.
Disclaimer:
इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.


















