‌‌अंबिकापुर के प्रयास विद्यालय में रैगिंग, दो जूनियरों की पिटाई, एक का सिर फटा..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम घंघरी स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में 11वीं के दो छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल छात्रों के स्वजन ने इसे रैगिंग का मामला बताया है।

वहीं आरोप है कि रैगिंग का विरोध करने पर 12वीं के कुछ छात्रों ने दोनों जूनियर छात्रों की पिटाई कर दी। घटना में एक छात्र के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसका सिर फट गया।

कड़े से सिर पर हमला करने का आरोप

फिलहाल, घटना तीन सितंबर की रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 11वीं के दोनों छात्र अपने शयन कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान 12वीं के कुछ छात्र वहां पहुंचे और जूनियर छात्रों की रैगिंग लेने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और सीनियर छात्रों ने 11वीं के छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment