गांव के बाहर स्थित निर्माणाधीन मकान मे ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार..तलाश में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

बस्ती/उत्तर प्रदेश। परसरामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनकी बेटी के गांव के करीब स्थित एक निर्माणाधीन मकान मे ले जाकर दुराचार किया।


वहीं इसकी जानकारी होने पर घरवाले वहां पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

फिलहाल, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी राजेश के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment