🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में एक गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत मुख्य सचिव विकास शील की ओर से राष्ट्रपति की ओर से मूल वारंट के वाचन के साथ की गई। इसके उपरांत राज्यपाल रमेन डेका ने विधिवत रूप से न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी और उन्हें इस नए पदभार के लिए हार्दिक बधाई दी।

गणमान्य नागरिकों की रही विशेष उपस्थिति
फिलहाल, इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए राज्य और केंद्र के कई दिग्गज नेता तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी तथा अनुज शर्मा मौजूद रहे।
ओडिशा हाईकोर्ट से आए
ओडिशा हाईकोर्ट से छत्तीसगढ़ तक का सफर उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने वाले कृष्न राम महापात्र इसके पूर्व उड़ीसा हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। न्यायिक क्षेत्र में उनका लंबा और बेदाग अनुभव रहा है।

















