एशिया कप 2026 के फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान, इस तरह बन रहा है संयोग..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

Women’s Asia Cup 2026 के फाइनल में इंडिया और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सेमीफाइनल्स में पहुंचने वाली चार टीमों की वजह से ऐसा संयोग बन गया है।

Women’s Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो चुकी है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को बुरी तरह हराया था। वैसे तो इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को महामुकाबले का दर्जा दिया जाता है, लेकिन पाकिस्तान की टीम हमेशा से भारत के सामने दोयम दर्जे की टीम नजर आती है। हालांकि, फैंस फिर भी दोनों को आमने-सामने देखना पसंद करते हैं और एक फिर से ऐसा संयोग बन रहा है कि टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम वुमेंस एशिया कप 2026 में एकदूसरे से भिड़ सकती है।

दरअसल, लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हुई थी, क्योंकि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थी। इसके बाद तय था कि अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल्स के लिए क्वालीफाई करती हैं तो फिर दोनों के बीच कम से कम सेमीफाइनल नहीं होगा, क्योंकि शेड्यूल ही कुछ ऐसा था। ग्रुप ए की टीम को ग्रुप बी की टीमों से भिड़ना था। हालांकि, अब सेमीफाइनल्स से संयोग बन गया है कि दोनों टीमों के बीच फाइनल में भिड़ंत हो सकती है, क्योंकि दोनों टीमें अपने ग्रुप से सेमीफाइनल में हैं और दोनों को दूसरे ग्रुप की टीमों से खेलना है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल

अगर टीम इंडिया ने अपने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर ली और पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को हरा दिया तो फिर इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से इस एशिया कप में एक मुकाबला हो सकता है, जो फाइनल मुकाबला होगा। वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 13 सितंबर को दुबई में आयोजित होगा। लोकल टाइम के अनुसार मैच साढ़े 6 बजे आयोजित होगा, लेकिन उस समय भारत में रात के 8 बज चुके होंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है भारत का रिकॉर्ड

फिलहाल, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान लीग मैच की बात करें तो इसमें पाकिस्तान की टीम महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने 10 ओवर से पहले ही मैच खत्म कर दिया था। हालांकि, 3 विकेट जरूर गिर गए थे, लेकिन पाकिस्तान टीम के फैंस बहुत निराश हुए थे। ऐसे में अगर दोबारा से दोनों की टक्कर हुई तो फिर फैंस का जोश एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया ने सिर्फ 3 बार पाकिस्तान से हार झेली है। कुल 18 बार भारत और पाकिस्तान टी20 क्रिकेट में आमने-सामने हुए हैं, जिनमें से 15 बार भारत ने जीत हासिल की है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment