प्राचार्य को हटाने लिए छात्र-छात्राओं में आक्रोश और किया चक्का जाम.! मूलभूत समस्याएं बताने पर टीसी काट देने धमकी का आरोप..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/बालोद। शासकीय महाविद्यालय डौंडीलोहारा में मूलभूत समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश सामने आया है। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर कॉलेज की प्राचार्य रोशन आरा को हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बुधवार को दल्लीराजहरा-राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम किया।

वहीं, प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने पहले कॉलेज के सामने दल्लीराजहरा-राजनांदगांव मार्ग पर करीब 10 मिनट तक चक्काजाम किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को सड़क से हटाया। इसके बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज के सामने ही धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे।

टीसी काटने की धमकी देने का आरोप

दरअसल, प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का आरोप है कि कॉलेज में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर जब वे प्राचार्य को अवगत कराते हैं तो उन्हें टीसी काटने की धमकी दी जाती है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन और कलेक्टर से भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक अपेक्षित निराकरण नहीं हुआ। लगातार प्रदर्शन के चलते कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है।

एबीवीपी ने दिया समर्थन

फिलहाल, छात्र-छात्राओं के आंदोलन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का भी समर्थन मिला है। संगठन के कार्यकर्ता विद्यार्थियों के साथ धरने में शामिल हुए और उनकी मांगों के निराकरण की मांग की। फिलहाल कॉलेज के सामने विद्यार्थियों का धरना जारी है। छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment