पुलिस हिरासत में लिए युवक की इलाज के दौरान मौत..पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया..परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप..SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड

🇮🇳

Chhattisgarh News/जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस पर मारपीट के साथ प्रताड़ना का आरोप लगाया। वही SP विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, चांपा पुलिस ने बुधवार को मेंहदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव सहिस को अवैध शराब बिक्री के मामले में हिरासत में लिया था। रात भर हिरासत में रखने के बाद परिजनों को गुरुवार सुबह कुल्लू के मौत की खबर मिली, जिससे हड़कंप मच गया।

परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग आक्रोशित हो गए और चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया।


पुलिस ने कहा- अस्पताल में हुई मौत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आबकारी एक्ट 34 (2) में बुधवार को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद शाम को उसकी तबियत बिगड़ने पर चांपा अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां तबियत में सुधार नहीं होने के कारण उसे जांजगीर जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। यहां आज सुबह 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बता दें कि कुल्लू मेंहदीपारा का रहने वाला था, जिसके पांच बच्चे थे। कुल्लू की मौत के बाद अब उन पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिसकी वजह से परिजन ज्यादा आक्रोषित है।


SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड

फिलहाल, परिजनों के थाने घेराव और हंगामे के बाद SP विजय कुमार पाण्डेय ने एक्शन लेते हुए आरक्षक ईश्वरी राठौर को सस्पेंड कर दिया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment