पुरानी जींस को फेंकने की गलती न करें.! इन 6 तरीकों से बनाएं बॉटल कवर से हैंडबैग तक

🇮🇳

Old Jeans DIY: अलमारी साफ करते समय जब कोई पुरानी जींस सामने आती है तो पहला ख्याल अक्सर यही आता है कि इसे अब क्या करना. पहनने लायक नहीं बची, तो फेंक देते हैं. लेकिन रुकिए! अगर जींस का कपड़ा अभी मजबूत है, तो यह घर के लिए कई काम की चीजों में बदल सकती है. खास बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता. थोड़ी सिलाई, कैंची और कुछ पुराने सामान की मदद से जींस को नया रूप दिया जा सकता है.



1
स्टाइलिश बॉटल कवर जींस का मोटा कपड़ा पानी की बोतल के लिए मजबूत कवर बनाने में काम आ सकता है. जींस की पैंट के निचले हिस्से को बोतल के आकार के हिसाब से काटकर नीचे से सिल दें. ऊपर बेल्ट लूप या कपड़े की पट्टी लगाकर इसे कैरी करने लायक बनाया जा सकता है. बच्चों की बोतल के लिए भी यह एक अच्छा आइडिया है.


2
छोटा हैंड बैग पुरानी जींस से छोटा हैंड बैग बनाना शायद सबसे लोकप्रिय इस्तेमाल है. जींस की जेब को वैसे ही रहने दें तो बैग में एक एक्स्ट्रा पॉकेट भी मिल जाता है. पुराने बटन, लेस या रंगीन कपड़े की पट्टी लगाकर इसका लुक और बेहतर किया जा सकता है.


3
मेकअप या सामान रखने का पाउच जींस का कपड़ा मजबूत होने के कारण छोटा पाउच बनाने के लिए भी उपयोगी है. इसे मेकअप, चार्जर, ईयरफोन, स्टेशनरी या छोटी-छोटी चीजें रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. जिप लगाना मुश्किल लगे तो बटन या वेल्क्रो का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.


4
प्लांट होल्डर अगर घर में इंडोर प्लांट्स हैं तो पुरानी जींस की जेब को सजावटी प्लांट होल्डर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे दीवार पर टांगकर छोटे पौधे या आर्टिफिशियल प्लांट रखे जा सकते हैं. हालांकि गमले में सीधे जींस लगाने के बजाय अंदर वाटरप्रूफ कंटेनर रखना बेहतर रहेगा.


5
मोबाइल कवर या पॉकेट जींस की छोटी कतरनों से मोबाइल रखने के लिए पॉकेट बनाया जा सकता है. इसे बेड के पास, टेबल पर या दीवार पर लगाया जा सकता है. चार्जिंग के दौरान मोबाइल रखने के लिए भी यह काम आ सकता है.



6
घर की सजावट में इस्तेमाल पुरानी जींस के अलग-अलग हिस्सों को काटकर कुशन कवर, टेबल ऑर्गनाइजर या छोटे स्टोरेज बास्केट की बाहरी परत तैयार की जा सकती है. अलग-अलग रंग की डेनिम को जोड़कर बनाया गया डिजाइन घर की सजावट में थोड़ा देसी और क्रिएटिव टच देता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment