Woman’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश ने मिलकर रचा इतिहास, छक्कों का बनाया महारिकॉर्ड..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

Woman’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को खेला गया, जिसमें बहुत भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हरा दिया. इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर छक्कों का रिकॉर्ड बना डाला।

भारत और बांग्लादेश के मैच में बना इतिहास

भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को महिला एशिया कप का पहला सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे, जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 109 रन ही बना सकी. इस मैच में छक्कों का ऐसा रिकॉर्ड बन गया, जो टी20 एशिया कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है.

दरअसल यह टी20 फॉर्मेट में खेला गया महिला एशिया कप इतिहास का पहला मैच है, जिसमें 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगे हैं. इससे पहले कभी महिला एशिया कप के मैच में 10 छक्के भी नहीं लगे थे. गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय पारी के दौरान 9 छक्के लगे, जबकि बांग्लादेश की पारी में 2 छक्के लगे. इस पूरे मुकाबले में 11 छक्के लगे, जिससे एशिया कप में एक नया रिकॉर्ड बन गया.

महिला एशिया कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के (टी20)

टी20 फॉर्मेट में खेले गए महिला एशिया कप के मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भारत और बांग्लादेश के नाम जुड़ गया है. इससे पहले भी सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड भारत के ही मैच में बना था. इसी टूर्नामेंट में भारत और हॉन्ग कॉन्ग के मैच में 9 सिक्स लगे थे, ये सभी 9 छक्के टीम इंडिया की तरफ से आए थे.

11 सिक्स – भारत और बांग्लादेश (2026)
9 सिक्स – भारत और हॉन्ग कॉन्ग (2026)
8 सिक्स – भारत और श्रीलंका (2024)

मैच की बात करें तो भारतीय टीम पहले बैटिंग करने आई थी. स्मृति मंधाना फ्लॉप हो गईं और सिर्फ 2 रन बना पाईं. शेफाली वर्मा ने 64 रनों की बहुमूल्य पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला. शेफाली ने गेंदबाजी में 4 ओवर का स्पेल भी किया और सिर्फ 25 रन दिए. प्रतिका रावल ने 20 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 24 रनों का योगदान दिया.

बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई, तो छोटी-छोटी पार्टनरशिप होती रहीं, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से बांग्लादेश टीम दबाव में आ गई. शोरना अख्तर टीम के लिए सर्वोच्च स्कोर करने वाली बल्लेबाज रहीं, जो 22 रन बनाकर नाबाद लौटीं. वहीं दिलारा अख्तर ने 21 रन बनाए. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लिए. वहीं श्री चरनी और प्रेमा रावत ने एक-एक विकेट लिया.

13 सितंबर को होगा फाइनल

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम फाइनल में जगह पक्की कर चुकी है और उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम से होगा. दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment