🇮🇳
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 1980 के दशक का रेट्रो लुक ट्रेंड छाया हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लोग अपनी पुरानी या मौजूदा तस्वीरों को 80 के दौर के विंटेज लुक में बदल रहे हैं।
ज्ञात हो कि, इस नए डिजिटल ट्रेंड की छाप अब छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में भी साफ दिखाई दे रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उप-मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और खुशवंत साहेब समेत पूरे मंत्रिमंडल ने अपने इस अनोखे AI रेट्रो अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में मंत्रियों के पहनावे, हेयरस्टाइल और तस्वीरों की टोन को 80 के दशक के फैशन के अनुसार ढाला गया है।
देखें नेताओं के ट्रेंडी PHOTOS…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उप मुख्यमंत्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

वन मंत्री केदार कश्यप

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
क्या है 1980s Retro AI Trend और कैसे बदलती हैं तस्वीरें?
दरअसल, इस ट्रेंड के तहत AI इमेज जनरेशन टूल्स का उपयोग करके किसी भी आधुनिक तस्वीर को 80 के दशक का लुक दिया जाता है। AI एल्गोरिदम मूल चेहरे के नैन-नक्श को बरकरार रखते हुए कपड़े, केश-सज्जा (हेयरस्टाइल), लाइटिंग, बैकग्राउंड और फोटो के कलर-टोन को उस दौर के विंटेज-इफेक्ट में तब्दील कर देता है।
नेताओं से लेकर आम जनता तक में दिखा क्रेज
फिलहाल, रेट्रो लुक का यह ट्रेंड केवल जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं है। आम नागरिक, कलाकार और युवा भी अपनी तस्वीरों को पुरानी हिंदी फिल्मों के किरदारों, कॉलेज लाइफ या विंटेज फैमिली पोर्ट्रेट के स्टाइल में बनाकर शेयर कर रहे हैं। वॉर्म लाइटिंग, फीके रंग और क्लासिक फैशन इस ट्रेंड को खास बना रहे हैं।
इस तरह आप भी बना सकते हैं अपना 80s AI पोर्ट्रेट
स्टेप 1: ChatGPT या अन्य AI इमेज जनरेशन टूल पर अपनी स्पष्ट फोटो अपलोड करें।
स्टेप 2: प्रॉम्प्ट दर्ज करते समय चेहरे को मूल जैसा रखने का निर्देश दें।
स्टेप 3: प्रॉम्प्ट में 80 के दशक के स्टाइल जैसे – वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, डेनिम जैकेट, वॉर्म लाइटिंग, विंटेज बैकग्राउंड, विंटेज चश्मा और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट्स का विवरण शामिल करें।
स्टेप 4: अपनी पसंद के अनुसार कपड़ों व बैकग्राउंड में संशोधन कर अपनी रेट्रो तस्वीर डाउनलोड करें।


















