🇮🇳
MP News/खंडवा/मध्य प्रदेश। पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में शुक्रवार को सरपंच ज्ञानीबाई के पति रूमसिंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।
बता दें कि, रूमसिंग का शव गांव के समीप नदी किनारे रास्ते पर मिला। उनके गले और सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर जांच कर रही है।
दरअसल, सूचना मिलते ही पीपलोद थाना प्रभारी विक्रम धार्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वायड, फिंगर एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों और स्वजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और चोटों की प्रकृति स्पष्ट होगी। एसपी अगम जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद बोरखेड़ा में शोक का माहौल है।


















