🇮🇳
नई दिल्ली : साल 1949 में 14 सितंबर का वह दिन तब भारतीय लोगों के लिए खास बन गया, जब संविधान सभा ने हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्ज दे दिया। उसके बाद 1953 में 14 सितंबर से ही हर साल राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाने लगा। यह तारीख भारत के लिए ही नहीं बल्कि दूसरे देशों के लिए भी खास है। बात करें डेनमार्क की तो साल 1770 में यहां प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। आइए जानते हैं 14 सितंबर को भारत और दुनिया में घटित प्रमुख घटनाओं के बारे में।
1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1774 : भारत में सती प्रथा खत्म करने वाले लॉर्ड बैंटिक का जन्म।
1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आए।
1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।
1914 : फ़िल्म निर्देशक गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी) का जन्म।
1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।
1923 : राम जेठमलानी का जन्म। भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे।
1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।
1953 : देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदी दिवस’ मनाया गया।
1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।
1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
1993 : साजन प्रकाश का जन्म। ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक हैं।
1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।
2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।
2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया।
2001 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए।
2006 : तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा।
2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2008 : रूस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।
2009 : भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।
2013 : हिन्दी दिवस के अवसर पर भारतकोश का डोमेन नेम और यू.आर.एल अंग्रेज़ी के अतिरिक्त हिंदी भाषा में भी उपलब्ध।
2016 : पैरा ओलंपिक 2016 में भारत ने चार पदक जीते।


















