🇮🇳
पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में आयोजित ‘सेवा के 25 वर्ष—आशीर्वाद का दीया’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत के तहत पत्थलगांव विधायक निवास कार्यालय में 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। जिससे विधायक निवास प्रकाश से जगमगा उठा।

बता दें कि, विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

वहीं, 2100 दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जनसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

दरअसल, इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना सदैव केंद्र में रही है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
फिलहाल, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।


















