CG Crime: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दुकानदार की हत्या..आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

🇮🇳

Chhattisgarh Crime News/रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुरुषोत्तम धीवर (25) को हिरासत में लिया है। वह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का रहने वाला है।

अवैध संबंध चलते की हत्या

दरअसल पुलिस के अनुसार वेद राम साहू के यहां पुरुषोत्तम धीवर किराए पर आटो पार्ट्स की दुकान संचालित करता था। वेद राम को शक था कि पुरुषोत्तम का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज होती थी। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के दौरान पुरुषोत्तम ने वेद राम का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हिरासत में लेकर पूछताछ

फिलहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद राखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पत्नी से अवैध संबंध का शक सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और हत्या की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment