Chanakya Niti: दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे दोस्त, आज ही ऐसे पहचानें नकली चेहरे!

🇮🇳

Chanakya Niti: क्या आपका कोई दोस्त आपकी हर बात में हां में हां मिलाता है या आपकी सफलता देखकर उसका चेहरा उतर जाता है? आचार्य चाणक्य का मानना है कि मीठी बातें करने वाले लोग अक्सर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. जानें कैसे परखें सच्चे और झूठे दोस्तों का फर्क.

Chanakya Niti: क्या जो इंसान आपके साथ हंसता है, वह सच में आपकी खुशी से खुश है? जरूरी नहीं. कई बार सबसे बड़ा धोखा किसी दुश्मन से नहीं, बल्कि उस इंसान से मिलता है जिसे हम अपना दोस्त समझते हैं. चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति पीठ पीछे आपके काम बिगाड़े और सामने मीठी बातें करें, उससे सावधान रहना चाहिए. ऐसे दोस्त बाहर से दूध जैसे दिख सकते हैं, लेकिन भीतर जहर छिपा हो सकता है.


नकली दोस्त की पहचान कैसे करें?

जरूरत से ज्यादा तारीफ

चाणक्य नीति के मुताबिक, जो व्यक्ति हर बात में आपकी हां में हां मिलाए और कभी आपकी गलती न बताए, उससे सावधान रहें. सच्चा दोस्त आपकी तारीफ के साथ आपकी गलतियों पर भी आपको रोकता है.


आपकी गैरमौजूदगी में आपकी बातें करना
जो दोस्त दूसरों के सामने किसी और की कमजोरी और राज खोलता है, वह आपकी बातें भी दूसरों तक पहुंचा सकता है.


आपकी सफलता से जलन

मुश्किल समय में साथ देना आसान है, लेकिन आपकी तरक्की देखकर दिल से खुश होना सच्ची दोस्ती की पहचान है. अगर आपकी सफलता पर उसके चेहरे की खुशी गायब हो जाए, तो रिश्ते को समझने की जरूरत है.

हर बार आपको रोकना

अगर कोई दोस्त आपकी हर नई कोशिश को यह कहकर रोकता है कि तुमसे नहीं होगा, तो उसकी सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें. सलाह और हतोत्साहित करने में फर्क समझें.


सिर्फ मतलब के समय याद करना

चाणक्य नीति के मुताबिक, जो व्यक्ति आपकी जरूरत के समय गायब हो जाए और काम पड़ने पर वापस आ जाए, वह दोस्त कम और स्वार्थी ज्यादा हो सकता है.

आपके राज को हथियार बनाना

अपनी कमजोरियां और निजी बातें हर किसी से साझा न करें. समय के साथ रिश्ते बदल सकते हैं और आपकी कही बातें आपके खिलाफ इस्तेमाल हो सकती हैं.

व्यवहार में बदलाव

जब तक आप उससे नीचे हैं, वह आपका साथ देता है. लेकिन, जैसे ही आप आगे बढ़ने लगते हैं, उसका व्यवहार बदल जाता है, तो सावधान रहें ऐसे लोगों से.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

1 thought on “Chanakya Niti: दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे दोस्त, आज ही ऐसे पहचानें नकली चेहरे!”

Leave a Comment