एसपी ने प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय, जानें महाराज ने क्या कहा? देखें Video

🇮🇳

Chhattisgarh News जांजगीर–चांपा। प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा इन दिनों छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में चल रही है। शनिवार को कथा के दौरान एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने महाराज से सवाल पूछा कि लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इनसे बचने के लिए क्या उपाय है? इस पर महाराज ने कहा कि ठगी जब भी हो तो तत्काल 1930 पर काॅल कर इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को देनी चाहिए। साथ ही संबंधित थाने में मामला दर्ज कराना चाहिए।




दरअसल, जांजगीर जिले के बम्हनीडीह में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की नौ दिवसीय कथा चल रही है। जानकारी के मुताबिक महाराज की कथा सुनने के लिए प्रतिदिन करीब एक लाख लोग पहुंच रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।



फिलहाल बता दें कि छत्तीसगढ़ में साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जांजगीर एसपी विजय कुमार पांडेय ने अनिरूद्धाचार्य महाराज से कथा के दौरान ठगी से बचने को लेकर सवाल पूछा, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो सके।

देखें वीडियो-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

1 thought on “एसपी ने प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय, जानें महाराज ने क्या कहा? देखें Video”

Leave a Comment