जशपुर जिला जेल के 50 मीटर परिधि को रेड जोन एवं नो फ्लाई जोन घोषित..ड्रोन, हवाई फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और गुब्बारों पर पूर्ण प्रतिबंध..देखें आदेश कॉपी

🇮🇳

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जशपुर के स्थायी आदेश के परिपालन में जिला जेल जशपुर तथा जेल की मुख्य दीवारों के बाहर 50 मीटर की परिधि को रेड जोन एवं नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

दरअसल, जिला जेल अधीक्षक जिला जेल जशपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त परिधि में किसी भी रूप में हवाई फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी अथवा गुब्बारे के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।



फिलहाल, जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल जशपुर तथा जेल की मुख्य दीवारों के बाहर 50 मीटर की परिधि को रेड जोन एवं नो फ्लाई जोन घोषित किये जाने के आदेश से जशपुरवासियों एवं अन्य जन समुदायों को अवगत कराया गया है।

वहीं आम नागरिकों से अपील किया गया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए, आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

देखें आदेश कॉपी-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment