भारत ने Asian Games में जीता गोल्ड, अब भारतीय महिला क्रिकेटर को मिला लाखों का इनाम, CM ने किया ऐलान

🏏

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता, जो इन गेम्स में भारत का पहला ही गोल्ड है. इस टीम का ही हिस्सा रही एक युवा क्रिकेटर के लिए प्रदेश के CM ने अवॉर्ड का ऐलान किया है.

भारत की झोली में एशियन गेम्स 2026 का पहला गोल्ड मेडल आ ही गया और ये सफलता मिली महिला क्रिकेट टीम को, जिसने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया.



हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया. टीम इंडिया ने 213 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 69 पर ढेर किया और 147 रन से खिताब जीता.


टीम इंडिया की इस जीत के बाद सभी खिलाड़ियों को एक यादगार गोल्ड मेडल तो मिला ही लेकिन युवा बल्लेबाज गुनलन कमलिनी को एक अलग इनाम भी मिला.


तमिलनाडु की 18 साल की इस बल्लेबाज के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने 75 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया. विजय ने प्रदेश के खिलाड़ियों को लगातार सपोर्ट करने की बात कही.



कमलिनी फाइनल में प्लेइंग-11 का हिस्सा थीं लेकिन उनकी बैटिंग नहीं आई. हालांकि युवा बल्लेबाज के लिए गेम्स अच्छे नहीं रहे और वो 2 पारियों में सिर्फ 3 रन बना सकीं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment