🇮🇳
जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शहर के मधुबनटोली के रहवासी ठेकेदार अभय सोनी के कार्यालय में मंगलवार को जीएसटी की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने अभय कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े खरीदी,वर्क आर्डर व टैक्स से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला।
वहीं, कार्रवाई के दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी के आफिस और घर को सील कर दिया गया था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई का विवरण प्राप्त नहीं हो सका है।

देर शाम तक खंगालती रही टीम
दरअसल, जीएसटी की टीम दोपहर को ठेकेदार अभय सोनी के कार्यालय में दबिश देने पहुंची और शाम तक दस्तावेजों को खंगालती रही। जीएसटी टीम की इस कार्रवाई से शहर सहित जिले के ठेकेदार और व्यवसायी सशंकीत नजर आ रहे हैं। जीएसटी की टीम इससे पहले भी शहर में इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है।
फिलहाल, दावा किया जा रहा है कि टैक्स में गड़बड़ी की पुख्ता सूचना व जानकारी एकत्र करने के बाद टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।


















