जशपुर के CM निज निवास बगिया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे..विधिवत पूजा-अर्चना के बाद स्थापित मूर्ति का मैनी नदी में हुआ विसर्जन

🇮🇳

बगिया/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का धूमधाम और भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया।

बता दें कि गणपति बप्पा की विदाई के अवसर पर पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के साथ भव्य विदाई यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



वहीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। उन्होंने पूर्णाहुति में शामिल होकर भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दरअसल, मुख्यमंत्री निवास बगिया से निकली गणपति बप्पा की विदाई यात्रा मैनी नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना के साथ विघ्नहर्ता को भावभीनी विदाई दी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment