लॉज में बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी..मौत को लेकर उठ रहे सवाल..हत्या की आशंका..जांच में जुटी पुलिस

🇮🇳

Chhattisgarh Crime News/धमतरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीजी-05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


वहीं बताया जा रहा है कि पिंकी अपने बॉयफ्रेंड से मिलने धमतरी आई थी। दोनों लॉज के एक कमरे में ठहरे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के कुछ देर बाद युवती कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली।


दरअसल घटना के बाद युवती की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।


फिलहाल पुलिस के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment