छत्तीसगढ़ में स्टेशन मास्टर की तत्परता से बची जान, चलती ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला, देखें वायरल Video

🇮🇳

Chhattisgarh News/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उरकुरा रेलवे स्टेशन से महिला की जान बचाने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। महिला चलती ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय ने उसका हाथ खींचकर उसे बचा लिया।


दो बच्चों के साथ स्टेशन पहुंची थी महिला

जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची थी। महिला को ट्रेन के सामने जाने से रोकने के लिए दोनों बच्चे लगातार प्रयास कर रहे थे। बच्चों ने स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय को भी महिला के बारे में जानकारी दी।

बच्चों की बात सुनकर स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाया

वहीं, महिला बच्चों की बात मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने स्थिति को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला का हाथ पकड़कर उसे चलती ट्रेन के सामने जाने से रोक लिया।


दरअसल पूरी घटना स्टेशन पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सामने आए वीडियो में स्टेशन मास्टर महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाते नजर आ रहे हैं।

देखें VIDEO-



समय रहते बच गई महिला की जान

फिलहाल, बच्चों की कोशिश और स्टेशन मास्टर की तत्परता से महिला की जान बच गई। घटना के बाद स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय के इस प्रयास की चर्चा हो रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment