पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता.! छत्तीसगढ़ किराना स्टोर पर रात को चोरी कर रहे 2 नाबालिग को पकड़ा..बाइक को अंधेरे में खड़ा कर देते थे अंजाम..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर में स्थित छत्तीसगढ़ किराना स्टोर पर देर रात करीब 2 बजे चोरी को अंजाम देने वाले 2 नाबालिगो को दुकानदार -पड़ोसियों एवं पुलिस की मदद से पकड़ने में सफलता हासिल किया।


वहीं दोनों नाबालिग करीब 10 से 15 साल तक के बच्चे हैं। जो नगर से सटे करीब 3 किलोमीटर के एक गांव के निवासी है।

एक ओर मृतक मजदूरों के मुआवजे की मांग और दूसरी और यह चोरी की घटना

वहीं जानकारी के अनुसार बुधवार रात को एक ओर जहां नगर में मृतक मजदूरों के मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया गया था, वही दूसरी ओर ये नाबालिग रात करीब 2 बजे चोरी के घटना को अंजाम देने दुकान में घुसे थे। दुकान संचालक ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे का फुटेज अपने मोबाइल में देखा तो कुछ हलचल दिखाई दी, उसके पश्चात उसने पड़ोसियों को इस बात की सूचना दी। दुकान पहुंचने के बाद तीनों मंजिलों में जाकर इनकी तलाश शुरू की। नही दिखने पर उसने 112 व पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस तत्काल वहां पहुंच उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की।

दरअसल, पुलिस के वहां पहुंचने के बाद 1 नाबालिग जो कि 11 साल का है वह आसानी से हाथ लग गया, वहीं दूसरा नाबालिग जो लगभग 15-16 साल का है वह मार खाने के डर से तीसरी मंजिल के ऊपर सेड पर चढ़ गया था। पुलिसकर्मियों के द्वारा उसे सुरक्षित रखने की बात करते उसे मनाबूझकर उतारा गया।

तीसरी बार हुई ऐसी घटना

फिलहाल, दुकानदार ने बताया कि इनके द्वारा यहां तीसरी बार इस प्रकार की घटना हुई है। ये दुकान में घुसकर गल्ले में रखे कुछ पैसे ले जाते है, नही मिलने पर दुकान के कुछ समनो को अपने साथ ले जाते है। उसने बताया कि ये नाबालिग अपनी बाइक को दुकान से दूर अंधेरे में रख देते है और चोरी कर छिपते छिपाते भग जाते है। आज अचानक मोबाइल में हलचल दिखी तो पकड़ने का प्रयास किया गया और अंततः हाथ लग गये।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment