CG Crime: दर्दनाक घटना.! शादी के महज 6 माह बाद फांसी के फंदे पर नवविवाहिता का लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस!

🇮🇳

CG Crime News/ धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. शादी के महज 6 महीने बाद ही नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. जिस घर में कुछ महीनों पहले शादी की खुशियां गूंजी थीं, वहां अब मासम पसर गया है. मामला भखारा थाना क्षेत्र के भखारा नगर पंचायत का है.

वहीं जानकारी के मुताबिक, इलाके में नवविहाहिता की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतिका की पहचान 25 वर्षीय काजल पाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि भखारा के युवक से काजल की करीब 6 महीने पहले ही शादी हुई थी.


नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

दरअसल घटना की जानकारी मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. अहम साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मौत का कारण अज्ञात है. मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.


जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल घटना के संबंध में दोनों परिवारों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर शादी के 6 महीनों में ऐसा क्या हुआ, जो काजल ने खौफनाक कदम उठाया. पीएम रिपोर्ट के बाद अहम खुलासा होने की संभावना है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment