CG News: निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में मिला महिला का शव, बाढ़ में बहने की आशंका, शिनाख्ती के प्रयास जारी..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/अभनपुर. गोबरा नवापारा थाना के ग्राम टीला स्थित निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में अज्ञात महिला का शव मिला है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है. हाल ही में निर्माणाधीन एनीकट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी. ऐसे में अज्ञात महिला के बाढ़ में डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

दरअसल घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने महानदी के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ देखा. उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. शरीर चोट के निशान मिले. प्राथमिक जांच में महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है. शव का पंचानाम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.




पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. मृतिका की पहचान और जांच के बाद ही यह शव स्पष्ट हो सकेगा कि वह एनीकट क्षेत्र तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment