🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव की अध्यक्षता में रविवार को बोरियाकला स्थित भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई है.
वहीं इस बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की जाएगी. हालांकि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव वर्चुअल जुड़ेंगे. बैठक में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह भी शामिल होंगे, जो नियुक्ति के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं.
बता दें कि उनकी मौजूदगी में होने वाली यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि उनकी राज्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात होगी.
हालांकि बैठक में निवर्तमान प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और निवर्तमान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.


















