राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा..विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों में होंगी शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में 2 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी।

वहीं एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

तत्पश्चात शाम 4 बजे राष्ट्रपति रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कल जगदलपुर में करेंगी मां दंतेश्वरी के दर्शन

वहीं राष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन बस्तर प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में 2 हजार से ज्यादा जवान तैनात

फिलहाल राष्ट्रपति के रायपुर प्रवास को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। उनकी सुरक्षा में 2 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

बता दें कि एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान जरूरत के अनुसार ट्रैफिक रोका जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद रखा जा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment