RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा..संघ पदाधिकारीयों से करेंगे महत्वपूर्ण चर्चा..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

वहीं अपने प्रवास के दौरान वे बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और संघ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर संघ पदाधिकारियों में तैयारियां जारी हैं।

आज शाम बिलासपुर पहुंचेंगे मोहन भागवत

बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज शाम गोंडवाना एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां से वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर जाएंगे, जहां बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे।

कल होगी RSS की प्रांतीय टोली की अहम बैठक

वहीं प्रवास के दूसरे दिन RSS की प्रांतीय टोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रमुख संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में देश के विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक के बाद जबलपुर रवाना होंगे संघ प्रमुख

फिलहाल बिलासपुर में निर्धारित कार्यक्रमों और प्रांतीय टोली की बैठक के बाद डॉ. मोहन भागवत देर शाम जबलपुर के लिए रवाना होंगे। उनका यह दो दिवसीय प्रवास संघ के पदाधिकारियों के साथ संवाद और संगठनात्मक चर्चा पर केंद्रित रहेगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment