राष्ट्रपति मुर्मू बस्तर दशहरा में होंगी शामिल, दंतेश्वरी मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचेंगी. वे सुबह 11:15 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी.

बता दें कि यहां से मां दंतेश्वरी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद सुबह 11:37 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी.

वहीं मुरिया दरबार बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है. पिछले वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

फिलहाल मुरिया दरबार में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment