CM Breaking: CM साय का आज दो जिलों का दौरा..शाम को जशपुर स्थित बगिया निज निवास पहुंचेंगे..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और दोपहर 12:20 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान पहुंचेंगे. यहां वे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

वहीं दोपहर 12:20 से 1:20 बजे तक आमसभा का कार्यक्रम होगा. इसके बाद दोपहर 2:40 बजे बलरामपुर जिले के जशवंतपुर में स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे.

फिलहाल मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास पहुंचेंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment