छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर.! जशपुर समेत इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी, पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

वहीं इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में आज फिर से स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। वहीं बारिश के कारण किसानों की खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।


इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
फिलहाल भारी बारिश की संभावना और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 30 अक्टूबर को जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में स्कूलों में छुट्टी की जानकारी सामने आई है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों ने कलेक्टरों के अनुमोदन से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 85?
Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment