भाजपा का बड़ा कार्यक्रम.! आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भाजपा के तीन बड़े राष्ट्रीय नेता दौरे पर रहेंगे, जिससे प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी रायपुर और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान जनसभा और पदयात्राओं के जरिए भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।


दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे जेपी नड्डा
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। वहां महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

ज्ञात हो कि जेपी नड्डा शाम 4 बजे भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक, दुर्ग तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।

शाम 7 बजे रायपुर आएंगे शिवराज सिंह चौहान
वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शनिवार, 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट में आयोजित खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

दरअसल इसके बाद दोपहर 1:30 बजे शिवराज सिंह चौहान राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है।

सुधांशु त्रिवेदी भी रायपुर में करेंगे शिरकत
फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर आगमन प्रस्तावित है। अपने प्रवास के दौरान वे राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment