🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद के मचांद गांव पहुंचकर दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि देंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे रायपुर से बालोद के लिए रवाना होंगे.
वहीं दोपहर 1:30 बजे बालोद के ग्राम मचांद (भाठा) हेलीपेड पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 1:40 से 3:30 बजे तक ग्राम भेण्ड्रा में रहेंगे. अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
दिवंगत MLA डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का आज होगा अंतिम संस्कार
दरअसल दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर आज सुबह 8:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा. यहां से सुबह 10:15 बजे पार्थिव देह को भिलाई-3 स्थित शासकीय आवास ले जाया जाएगा, जहां लोग अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
वहीं इसके बाद दुर्ग के जवाहर नगर में भी अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया है. दोपहर 1 बजे पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा (गुंडरदेही) पहुंचेगा. यहां दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.


















