आज से स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा पदों के लिए भर्ती परीक्षा..4 नवंबर तक चलेगी परीक्षा!

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर. प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त 1812 पदों पर संविदा भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से आयोजित की जा रही है.

वहीं परीक्षा 4 नवंबर तक चलेगी. परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक और तृतीय पाली शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक आयोजित होगी.

दरअसल अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 90 मिनट अर्थात 1.30 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा. परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment